Categorized | लखनऊ.

वाराणसी में विगत 05सितम्बर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस द्वारा

Posted on 27 October 2015 by admin

वाराणसी में विगत 05सितम्बर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने एवं 05अक्टूबर को संतों द्वारा निकाले गये अन्याय प्रतिकार यात्रा में हुई हिंसक घटना के उपरान्त प्रशासन द्वारा अलोकतांत्रिक एवं राजनैतिक द्वेषवश पक्षपातपूर्ण की गयी कांग्रेस विधायक श्री अजय राय की गिरफ्तारी के साथ ही रासुका लगाये जाने की घटना की वस्तुस्थिति की  जानकारी के लिए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री द्वारा गठित की गयी तीन सदस्यीय जांच समिति, जिसमें कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल एवं श्री प्रदीप जैन आदित्य शामिल थे, दिनांक 16अक्टूबर को जांच दल में शामिल सदस्य श्री प्रदीप माथुर एवं श्री श्रीप्रकाश जायसवाल वाराणसी पहुंचे एवं वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की एवं अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री तथा प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 खत्री को अपनी रिपेार्ट सौंपी है। जांच रिपोर्ट की प्रति संलग्न है।
प्रदेश कंागे्रस के प्रवक्ता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जांच दल दिनांक 16अक्टूबर को वाराणसी पहुंचने के उपरान्त विधायक श्री ललितेशपति त्रिपाठी, श्री अनिल श्रीवास्तव एवं अन्य प्रमुख कांग्रेसजनों से जिला कंाग्रेस कमेटी कार्यालय में जानकारी हासिल की। तदुपरान्त जांचदल स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट कर जानकारी प्राप्त की। इसके उपरान्त तमाम अन्य संतों के आश्रमों में पहुंचकर घटना की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की।
जांच दल ने प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष को सौंपी अपनी रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा है कि वाराणसी की घटना भाजपा और सपा की मिलीभगत का दुष्परिणाम है। भाजपा और सपा ने पर्दे के पीछे हाथ मिलाये हुए हैं तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को खुश करने के लिए समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं के इशारे पर विधायक श्री अजय राय को झूठे मुकदमें में फंसाकर रासुका लगाया गया है और यह सब एक षडयंत्र के अन्तर्गत किया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि यदि सरकार वाराणसी की घटना से सबक लेती तो त्योहार के समय प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जिस प्रकार साम्प्रदायिक घटनाएं हुई हैं उनसे बचा जा सकता था। वाराणसी की घटना एवं अब हुए लगातार साम्प्रदायिक घटनाएं प्रदेश सरकार की लापरवाही एवं अक्षमता को उजागर करती हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in