Categorized | लखनऊ.

खादी उत्सव का दूसरा दिन खादी उत्पादों के नाम

Posted on 27 October 2015 by admin

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा चारबाग स्थित बाल संग्रहालय परिसर में दिनांक 25.10.2015 से 08.11.2015 तक 15 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्षनी लगाई गई है।
प्रदर्षनी में 175 स्टाल लगे है। जिसमें खादी के 72 और ग्रामोद्योगी व अन्य 103 स्टाल हैं। खादी के स्टालों में सूती, ऊनी एवं रेषमी खादी के रजाई, गद्दे, कम्बल, षाल, लेडीज सूट एवं विभिन्न रंगों एवं नई डिजाइन के सिले-सिलाये वस्त्र भी उपलब्ध हैं, जिन्हें देखकर लोगों में आकर्शण बढ़ रहा है। प्रदर्षनी में खादी एक नये रंग-रूप में देखने को मिलेगी। खादी में जीन्स भी उपलब्ध है। खादी के कपड़ों पर 30 प्रतिषत की छूट दी जा रही है।
ग्रामोद्योगी उत्पादों के 103 स्टाल लगे हैं, जिसमें विभिन्न राज्यों के ग्रामोद्योगी उत्पाद जैसे- जड़ी-बूटी से निर्मित उत्पाद, टेराकोटा, कालीन, चमड़े के जूते-चप्पल, हैण्डीक्राफ्ट की वस्तुएं, बड़ी, पापड़, विभिन्न प्रकार के अचार, आवंले से बनी विभिन्न वस्तुएं तथा षहद मुख्य रूप से उपलब्ध है।
इस वर्श षासन की मंषा के अनुसार खादी ग्रामोद्योगी उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहन देने के लिए विभाग द्वारा प्रदेष के विभिन्न स्थानो में 09 प्रदर्षनियां लगाई जानी है। जिसकी श्रृंखला के अन्तर्गत लखनऊ के अलावा इलाहाबाद, पीलीभीत, बलिया, गोरखपुर, वाराणसी, नोएडा, सैफई-इटावा एवं झांसी में आयोजित की जायेगी।
प्रदर्षनी में मध्य प्रदेष से 02, आन्ध्र प्रदेषसे 02, पंजाब से 02, बिहार से 01, कष्मीर से 15, राजस्थान से 02, उत्तराखण्ड से 09, पष्चिम बंगाल से 05 तथा प्रदेष के 135 उद्यमियों द्वारा भाग लेते हुए अपने उत्पादों का प्रदर्षन एवं बिक्री की जा रही है। प्रथम दिवस में प्रदर्षनी में विभिन्न स्टालों पर खरीददारों की काफी भीड़ देखने को मिली और उद्घाटन के समय तक ही रू0 2.30 लाख की बिक्री हो चुकी थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in