Categorized | लखनऊ.

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी बैठक 28 को-

Posted on 24 October 2015 by admin

जिलाधिकारी श्री राज शेखर की अध्यक्षता में 28 अक्टूबर 2015 को सायं 7.00 बजे जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर प्रसवपूर्व निदान तकनीक ( विनियमन एवं दुरूपयोग निवारण अधिनियम 1994)  के अन्तर्गत गठित जिला सलाहाकार समिति पीसीपीएनडीटी  की बैठक आयोजित की गयी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0एस0एन0एस0 यादव ने इस आशय की जानकारी आज यहां दी। उन्होने बताया कि बैठक में अधिनियम के अधीन नवीन पंजीकरण हेतु प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, अधिनियम के अधीन प्रस्तुत नवीनीकरण प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, संस्थानों द्वारा प्रस्तुत निरस्तीकरण प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तथा अभिलेखों से निरस्त करने के सम्बन्ध में प्रार्थनापत्रों का निस्तारण,  अधिनियम के अधीन किये गये निरीक्षण में उल्लघन पाये जाने वाले संस्थानों पर कार्यवाही के सम्बन्ध में पत्रावलियों पर निर्णय, भ्रण लिंग जांच की रोकथाम के सम्बन्ध में विचार विमर्श एवं नीति निर्धारण तथा अन्य बिन्दु अध्यक्ष/ समुचित प्राधिकारी की अनुमति से चर्चा की जायेगी। उन्होने बताया कि बैठक के सम्बन्ध में सम्बन्धित को भी सूचित कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in