Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 05 October 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विधान भवन के तिलक हाॅल में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन से हुआ। इसके पश्चात् महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए, जो पीर पराई जाने रे’ एवं राम धुन ‘रघुपति राघव राजा राम’ प्रस्तुत की गयी। इस दौरान महात्मा गांधी के जीवन आदर्शों व शिक्षाओं को भी याद किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इस अवसर पर श्री अहमद हसन, श्री राजेन्द्र चैधरी सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्रिगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री एन0सी0 बाजपेयी, मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारीगण मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in