Categorized | लखनऊ.

समाजवादी सरकार सेक्युलर ताने-बाने को बनाए रखते हुए राज्य को तरक्की और खुशहाली की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत

Posted on 05 October 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि महिलाओं की समुचित भागीदारी और टीम के रूप में कार्य करने से  राष्ट्र शक्तिशाली होगा। नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति का आवश्यक अंग है, इसका सम्मान राष्ट्र को मजबूत बनाता है।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ए0पी0एन0 शक्ति सम्मान-2015 एवं महिला फुटबाॅल टूर्नामेण्ट के शुभारम्भ अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर फुटबाॅल खिलाड़ी सुश्री सोना चैधरी, ताइक्वांडो खिलाड़ी सुश्री अदीबा अख्तर, कुश्ती खिलाड़ी सुश्री अलका तोमर, बास्केट बाल खिलाड़ी सुश्री प्रशांति सिंह, एथलीट सुश्री सुमन देवी यादव, हाॅकी खिलाड़ी सुश्री रजिया जैदी एवं तैराक सुश्री पुष्पा मिश्रा को ए0पी0एन0 शक्ति सम्मान-2015 से सम्मानित किया।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार प्रदेश के सेक्युलर ताने-बाने को बनाए रखते हुए राज्य को तरक्की और खुशहाली की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत है। लेकिन कई ताकते ऐसी भी हैं जो सदैव माहौल खराब करने की ताक में रहती हैं। सभी को ऐसी ताकतों से सावधान रहने के लिए आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की ताकत और तरक्की की सम्भावनाओं के मद्देनजर हम सभी को राज्य में सौहार्द, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना होगा।
श्री यादव ने कहा कि फुटबाॅल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। यह स्टेमिना, ताकत और मेहनत का खेल है। साथ ही, यह टीम और ताल-मेल का खेल भी है। इस खेल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी केवल खिलाड़ी होता है, खिलाड़ी की कोई जाति या धर्म नहीं होता। खिलाडि़यांें में आपस में काफी लगाव होता है। वे एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। इनके व्यवहार से काफी कुछ सीखा जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाडि़यों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। स्पोट्र्स हाॅस्टल में प्रशिक्षण के दौरान खिलाडि़यांे को राज्य सरकार द्वारा काफी सुविधाएं मुहैय्या करायी जाती हैं। हाॅस्टल के बाद खिलाडि़यों को बेहतर रोजगार मिल सके, इसके लिए भी राज्य सरकार काम करेगी। अपनी उपलब्धियों के मद्देनजर पद्मश्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित खिलाडि़यों के लिए  प्रतिमाह 20 हजार रुपये की पेंशन की योजना शुरू की गई है।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री का स्वागत फलों की टोकरी प्रदान कर किया गया। उन्होंने टूर्नामेण्ट की सभी टीमों की खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबाॅल किक करके टूर्नामेण्ट का शुभारम्भ किया। पुस्तक ‘वेदान्त के विभिन्न सिद्धान्त’ का विमोचन भी उनके द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को एक स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, पर्यटन मंत्री श्री ओम प्रकाश सिंह, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल, खेल निदेशक श्री आर0पी0 सिंह, ए0पी0एन0 न्यूज के प्रबन्ध सम्पादक श्री विनय राय सहित न्यूज चैनल के अन्य पदाधिकारी, शासन-प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in