Categorized | लखनऊ.

लखनऊ मैनेजमेन्ट एसोसिएशन के समस्त सदस्यों को बेस्ट लोकल मैनेजमेंट अवार्ड प्राप्त होने पर आलोक रंजन द्वारा बधाई

Posted on 05 October 2015 by admin

अखिल भारतीय मैनेजमेंट एशोसिएशन (ए0आई0एम0ए0) ने सदस्यों की संख्या के आधार एवं अन्य चार प्रकार की श्रेणियों में सक्रियता के फलस्वरूप लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन (एल0एम0ए0) को सर्वोत्कृष्ट स्थानीय प्रबन्धन संगठन-श्रेणी 2 का पुरस्कार (बेस्ट लोकल मैनेजमेंट अवार्ड) आज ताज होटल नई दिल्ली में प्रदान किया गया है।
अखिल भारतीय मैनेजमेंट एसोसिएसन के पूर्व प्रेसिडेंट व पेप्सीको इण्डिया रीज़न के सीईओ, श्री डी. शिवकुमार की अध्यक्षता में पुरस्कार निर्णायक समिति द्वारा लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन (एल0एम0ए0) को यह पुरस्कार वर्ष 2014-15 के लिए प्रदान किया गया है। समारोह का आयोजन ए0आई0एम0ए0 के 42वें राष्ट्रीय मैनेजमेंट कन्वेंशन में नई दिल्ली में किया गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन एल.एम.ए. के वर्तमान अध्यक्ष हैं। अखिल भारतीय मैनेजमेंट  एसोसिएशन से सम्बद्ध, लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएषन (एल0एम0ए0) एक उच्च श्रेणी की संस्था है। कई विधाओं से जुड़े लगभग 1700 प्रोफेशनल सदस्यों वाली इस संस्था में व्यापार, शिक्षा, नाॅन-प्राॅफिट संस्थाओं तथा सरकार से संबंधित 100 संस्थागत् सदस्य हैं।
एल.एम.ए. के वर्तमान अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन के नेतृत्व में एल.एम.ए. के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा एसोसिएशन सार्वजनिक नीति निर्धारण हेतु एक विश्वसनीय थिंक-टैंक के रूप में उभरा है। हाल के वर्षों में संस्था द्वारा विशिष्ट-विषय आधारित उच्च प्रभाव वाले सम्मेलनों का आयोजन किया गया, जैसे- ‘ड्राइविंग यूपीज़ ग्रोथ थ्रू पावर सेक्टर’, ‘हारनेसिंग ह्यूमन कैपिटल फाॅर यूपीज़ ग्रोथ’, ‘ट्रांसफाॅर्मिंग उत्तर प्रदेश थ्रू एग्रीकल्चर’ आदि महत्वपूर्ण विषयों व क्षेत्रों पर विषय विशेषज्ञों सार्थक चर्चा की। इन कार्यक्रमों में किए गए विचार-विमर्श के निष्कर्षों को लिपिबद्ध किया गया तथा सरकार की कार्यवाही हेतु उपयोगी संस्तुतियाँ प्रदान की। लखनऊ मैनेजमेन्ट एसोसिएशन का अगला वार्षिक सम्मेलन 05 दिसम्बर, 2015 को प्रस्तावित है। इसमें स्मार्ट सिटीज के विकास ‘‘आवश्यकताएं तथा चुनौतियां’’ विषय पर भारत तथा विदेशोें के विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जायेगी।
लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएषन समाज के विभिन्न क्षेत्रों के सफल व्यक्तियों व विशेषज्ञों की एक सक्रिय एवं उच्च श्रेणी की संस्था है, जो सकारात्मक विचार-विमर्ष, नवीन संवाद व अन्य लोकहित के कार्यक्रमों को आयोजित कर राज्य व समाज की उन्नति के लिए एक उत्प्रेरक की भांति निरन्तर क्रियाशील है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एवं एल0एम0ए0 संस्था के अध्यक्ष श्री आलोक रंजन ने लखनऊ मैनेजमेन्ट एसोसिएशन के समस्त सदस्यों को बेस्ट लोकल मैनेजमेंट अवार्ड प्राप्त होने पर बधाई दी है। यह पुरस्कार विगत वर्ष 2013-14 में भी लखनऊ मैनेजमेन्ट एसोसिएशन को ही प्राप्त हुआ था।
यह पुरस्कार भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री श्री राज्यवर्धन राठौर के कर-कमलों द्वारा एल0एम0ए0 के सचिव श्री ए0के0माथुर तथा संयुक्त सचिव श्री एम0ए0खान को दिया गया। अवार्ड ए0आई0एम0ए0 के अध्यक्ष श्री एच0एम0 नेरूलकर की उपस्थिति में नई दिल्ली में दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in