Categorized | लखनऊ.

जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब लोगों के सहायतार्थ रक्तदान कर उन्हें निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य: श्रीमती सुरभि रंजन

Posted on 05 October 2015 by admin

उत्तर प्रदेश की आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा एवं समाज सेविका श्रीमती सुरभि रंजन ने कहा है कि जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब लोगों के सहायतार्थ रक्तदान कर उन्हें निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा समिति ऐसे लोगों के साथ-साथ कैंसर पीडि़त रोगियों को भी निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने हेतु ब्लड डोनेशन कैम्पों का आयोजन करा रही है। उन्होंने कहा कि असहाय एवं कैंसर पीडि़त रोगियों के इलाज हेतु हर संभव सहायता देने हेतु आकांक्षा समिति की सभी शाखायें प्रयत्नशील हैं।
आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुरभि रंजन ने यह उद्गार आज यहां महानगर सचिवालय क्लब में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करने के उपरान्त व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा होने के नाते प्रदेश के समस्त जनपदों में सक्रिय जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्षाओं, जो जिलाधिकारियों की पत्नियां पदेन अध्यक्ष होती हैं, को निर्देश दिये गये हैं कि गरीब, असहाय एवं कैंसर पीडि़त रोगियों के सहायतार्थ निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने हेतु जनपद स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कराकर अधिक से अधिक रक्त एकत्र कराकर मेडिकल काॅलेजों एवं सम्बन्धित शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि आकांक्षा समिति अपने अनेक जनकल्याणकारी कार्यों से समाज के गरीब लोगों के उत्थान हेतु प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों को लाभान्वित कराने हेतु समाजसेवी संस्थाओं को अपनी विशेष भागीदारी, जिसका निर्माण और अधिक तन्मयता से किया जाना चाहिये, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होने से छूटने न पाये।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के शुभारम्भ के उपरान्त श्रीमती सुरभि रंजन ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार भी भेंट किये। आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 50 से अधिक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन में आकांक्षा समिति की वरिष्ठ सदस्यायें एवं के0जी0एम0सी0 की वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ0 तूलिका चन्द्रा भी उपस्थित थीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in