Categorized | लखनऊ.

डॉ. बी. आर. आम्बेडकर पर डाक टिकट सच्ची श्रद्धांजलि - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 01 October 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार ने बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर की स्मृति में एक डाक टिकट जारी कर उन्हें सच्ची श्रद्धंाजलि दी है। डाॅ आम्बेडकर की 125वीं जयंती समारोह केंद्र सरकार वृहद रूप से मना रही है। भाजपा प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने आज यहां कहा कि बाबा साहेब न सिर्फ संविधान के निर्माता थे, बल्कि बहुत बड़े समाज सुधारक थे। भाजपा उनका बेहद सम्मान करती है ओर उनकी समृतियों व राष्ट्र धरोहर के रूप में संजो कर रखना चाहती है।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों का समान रूप से सम्मान करते हुए दलितों व वंचितों के उत्थान पर सर्वाधिक बल देने का प्रयास करती है। उन्होनंे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बाबा साहेब की 125वी जयंती राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए राष्ट्रीय समिति बनाई गई है। जिसकी पहली बैठक 23 जुलाई, 2015 को हुई थी। डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि बाबा साहेब की 125 वी जयंती पूरे वर्ष मनाई जाएगी और इसके तरह कई समारोहों का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि वंचितों की आवाज हमेशा उठाने वाले बाबा साहब के जीवन और कार्य के बारे में विश्व को जागरूक बनाने के उद्देश्य से ही केंद्र सरकार ने डाक टिकट जारी किये हैं। केंद्र सरकार ने कई अन्य कार्यक्रम भी शुरू किये हैं। 26 जनवरी समारोह में डॉ. आम्बेडकर पर के जीवन पर आधारित एक झांकी निकाली जाएगी। 100 विद्यार्थियों को अध्ययन दौरे पर कोलंबिया विश्वविद्यालय तथा लंदन स्कूल ऑफ इक्नोमिक्स भेजा जाएगा। दिल्ली में डॉ. आम्बेडकर स्मारक को विकसित किया जाएगा। यही नहीं डॉ. आम्बेडकर के पैतृक गांव रत्नागिरि (महाराष्ट्र) जिले के अम्बादेव को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। डाॅ0 चद्रमोहन ने कहा कि आज भी करोड़ांे लोग डॉ. आम्बेडकर के जीवन से प्रेरणा लेते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in