Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 29 September 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों, गरीबों, वंचितों और सुविधा विहीन अन्य कमजोर वर्गो के उत्थान तथा उनके सामाजिक आर्थिक विकास पर ध्यान दिया है और उनके कल्याण की योजनाएं कार्यान्वित की है। प्रदेश की समाजवादी सरकार और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्राथमिकता से इनको समाज में प्रतिष्ठा और अवसर दिलाने का काम किया है। उन्होने इनकी शैक्षिक, आर्थिक तथा सामाजिक उत्थान की दिशा में प्रभावशाली कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जानते है कि समाज में अपना स्थान बनाने के लिए व्यक्ति का शिक्षित होना आवश्यक है। इसलिए उन्होने अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को छात्रवृत्ति एवं फीस प्रतिपूर्ति की सुविधाएं दी हैं। मदरसा/मकतब आधुनिकीकरण योजना के संचालनार्थ 285 करोड़ रूपए की बजट व्यवस्था की है।
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान किए जाने के उद्देश्य से आम आदमी बीमा योजना संचालित है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले सभी भूमिहीन परिवारों के 18 से 59 वर्ष तक की आयु के मुखिया सदस्य पात्र है। आसरा योजना के अंतर्गत 300 करोड़ रूपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है जिससे लगभग 8,000 आवासहीन परिवार लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव यह भी महसूस करते हैं कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की ऐसी छात्राओं, जो उच्च शिक्षा पाना चाहती हैं, उनके लिए कन्या विद्याधन योजना लागू की गई है। निराश्रित महिलाओं के बच्चों की शिक्षा के लिए भी वर्ष 2015-16 के बजट में 637 करोड़ रूपए की व्यवस्था है। ऐसी महिलाएं/बालिकाएं जो जघन्य अपराध से पीडि़त हैं, को आर्थिक क्षतिपूर्ति/स्वास्थ्य राहत देने और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वास्थ्य राहत देने के उद्देश्य से 11 जनपदो में “आशा ज्योति केन्द्र“ की स्थापना हेतु 11 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है।
प्रदेश की युवाशक्ति की तरक्की के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें प्रदेश के विकास में भागीदार बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से कौशल विकास नीति तैयार की गई है। इस हेतु कौशल विकास मिशन का गठन किया गया है। वस्तुतः मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होने समाज के सभी वर्गो को लाभान्वित करनेवाली योजनाओं को कार्यान्वित किया है। इन योजनाओं के फलस्वरूप प्रदेश षीघ्र ही आदर्श प्रदेश बनकर निखरेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in