Categorized | लखनऊ.

प्रतिभाशाली एवं मेहनती अधिकारियों को सम्मानित करना एक अच्छी परम्परा: मुख्य सचिव

Posted on 28 September 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि प्रतिभाशाली एवं मेहनती अधिकारियों को सम्मानित करना एक अच्छी परम्परा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से अन्य अधिकारियों को भी अपने शासकीय सेवा में बेहतर कार्य करने हेतु बेहतर प्रेरणा मिलती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अपने बेहतर कार्यों से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी येाजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित अपनी पहचान समाज में अलग बनायें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में अत्यधिक समय देने के बावजूद भी आम नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकताओं में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को अपने जीवनकाल में यह नहीं भूलना चाहिए कि वह भी किसी परिवार या समाज का सदस्य है, जिसके उत्थान के प्रति उसकी भी जिम्मेदारी है।
मुख्य सचिव आज यहां राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में राजीव नारायण श्रीवास्तव फाउण्डेशन द्वारा आयोजित दशम् राजीव लोक नारायण सम्मान समारोह-2015 में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजीव नारायण श्रीवास्तव फाउण्डेशन द्वारा प्रतिभाशालियों को सम्मानित करना एक अच्छा कार्य है। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला निरन्तर चलता रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी राजीव नारायण श्रीवास्तव फाउण्डेशन द्वारा गरीब प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की मदद करने के साथ-साथ प्रतिभाशाली अधिकारियों को सम्मानित किया जाना सराहनीय कार्य है।
सम्मान समारोह में मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन श्री सुरेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री पवन कुमार, प्रशासनिक अधिकारी एवं साहित्यकार, शायर एवं गायक डाॅ0 हरिओम को दशम् राजीव नारायण लोक सेवा सम्मान समारोह-2015 तथा गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं को आकांक्षा समिति की अध्यक्षा एवं समाजसेविका श्रीमती सुरभि रंजन, सेवानिवृत्त श्री अमल कुमार वर्मा, पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्री सुलखान सिंह, पुलिस महानिदेशक रेलवे तथा सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी श्री अतुल एवं समिति की सचिव श्रीमती मंजू श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in