Categorized | लखनऊ.

आज होगा गुरू रविदास नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन

Posted on 28 September 2015 by admin

गुरू रविदासनगर वजीरहसन रोड निकट मयंक हास्पिटल स्थिति गणेश पंडाल में आज नवें दिन भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से विघ्नहर्ता के दर्शन करने के उपरान्ंत प्रसाद ग्रहण किये।  आज दोपहर बाद प्रतिमा के विजर्सन की तैयारी शुरू करके शाम को गोमती तट पर विसर्जित कर दिया जायेगा।
गुरू रविदास नगर स्थिति गणेश पंडाल में इस बार का आकर्षण शाम को होने वाले गणेश वन्दना होती है जो देर रात तक चलती रहते थे। इसी कड़ी में नवें दिन भंडारे व हवन का आयोजन हुआ। गुरू रविदासनगर वजीरहसन रोड स्थिति सार्वजनिक गणेश पूजा पंडाल के आयोजनकर्ता में से एक कपिल जी ने बताया कि रविदासनगर में गणेशपूजा पण्डाल का लगातार दूसरा वर्ष है। गणेश प्रतिमा की ऊंचाई भी पिछले वर्ष की तुलना में दो फिट ज्यादा है। साथ ही उन्होंने बताया कि दस दिवसीय आयोजन आज प्रतिमा विजर्सन के साथ समाप्त होगा। कपिल ने बताया कि कि गणेश पूजन का विधान उत्तर भारत में सह़त्रों वर्षो से है। किसी शुभ कार्य का आरम्भ गणेश पूजा से ही होता है। भगवान श्री गणेश हमारी सनातन संस्कृति में बल, बुद्धि विद्या एवं सम्पन्नता के देव माने जाते है। गुरू रविदास नगर श्री गणेश पूजा पंडाल में प्रमुख सहयोगकताओं में श्री रितेश चैधरी, बुल्ली, अन्नू, नीरज, सूरज, नीतू, कुशाग्र, शुभम, कीर्ति, कपिल, सहित स्थानीय निवासी शामिल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in