Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों तथा चै0 अजित सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए देवरिया के रणजीत विश्वकर्मा ने अपने दर्जनों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी

Posted on 28 September 2015 by admin

राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों तथा चै0 अजित सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए देवरिया के रणजीत विश्वकर्मा ने अपने दर्जनों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़कर तथा बहराइच के मूलचन्द व इन्द्रकुमार यादव ने कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ओंकार सिंह तथा मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ‘मुन्ना’ के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बहराइच के मूलचन्द, इन्द्र कुमार यादव तथा देवरिया के रणजीत विश्वकर्मा के अतिरिक्त देवरिया के ही निवासी जितेन्द्र सिंह, छोटे विश्कर्मा तथा कुशीनगर के रहने वाले विनोद प्रताप, कुँवर व रंजीत शर्मा प्रमुख थे।
इस अवसर पर सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी बी0एल0 प्रेमी, महिला राष्ट्रीय लोकदल मध्य उ0प्र0 की अध्यक्षा रामावती तिवारी, कुशीनगर जिलाध्यक्ष रामभुवन राव, जौनपुर जिलाध्यक्ष डा0 सत्येन्द्र सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष धिमान चतुर्वेदी, हरपाल यादव रूद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in