Categorized | लखनऊ.

निर्माणाधीन नवीन सचिवालय भवन के बी- ब्लाक को प्रत्येक दशा में 31 दिसम्बर तक पूर्ण करायें ताकि वर्ष 2016 के प्रथम माह जनवरी में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव कार्यालय नवीन सचिवालय भवन से कार्य करना प्रारम्भ हो जाये: मुख्य सचिव

Posted on 28 September 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने निर्देश दिए हैं कि दारूलशफा परिसर में निर्माणाधीन नवीन सचिवालय भवन के बी-ब्लाॅक को प्रत्येक दशा में 31 दिसम्बर तक पूर्ण करायें ताकि वर्ष 2016 के प्रथम माह जनवरी में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव कार्यालय नवीन सचिवालय भवन से कार्य करना प्रारम्भ कर दें। उन्होंने कहा कि लखनऊ कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में आगामी 05 अक्टूबर, 2015 से अवश्य प्रारम्भ करा दिया जाये। उन्होंने कहा कि आगामी अक्टूबर 2016 तक ओ0पी0डी0 संचालित कराने हेतु संस्थान में प्रारम्भिक पदों के सृजन की कार्यवाही आगामी 30 सितम्बर, 2015 तक अवश्य पूर्ण करानी होगी। उन्होंने नवीन राजकीय मेडिकल कालेज बदायूं का ओ0पी0डी0 आगामी अक्टूबर, 2015 में अवश्य प्रारम्भ कराने हेतु सृजित पदों के सापेक्ष तैनाती एवं उपकरण क्रय की कार्यवाही वर्तमान माह के अन्त तक अवश्य पूर्ण करा ली जाये। उन्होंने कहा कि नवीन राजकीय मेडिकल कालेज बांदा के उपकरणों के क्रय हेतु आगामी 15 दिन में निविदा आदि की संचालित कार्यवाही को पूर्ण कराकर निर्णल ले लिया जाये। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज बांदा में ओ0पी0डी0 प्रारम्भ हो जाने के फलस्वरूप आगामी सत्र से कोर्स प्रारम्भ कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सम्पादित करा ली जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में प्रोजेक्ट मानिटरिंग ग्रुप बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने ताजगंज परियोजना को आगामी सितम्बर, 2016 तक पूर्ण कराने के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्यों को निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काल-100 सेवा के सुदृढ़ीकरण हेतु निर्माणाधीन केन्द्रीय काल सेन्टर के निर्माण हेतु आगामी 15 अक्टूबर तक टेन्डर प्रक्रिया को अन्तिम रूप दे दिया जाये। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाये कि डायल-100 का औपचारिक उद्घाटन आगामी 2016 में अवश्य करा लिया जाये। उन्होंने लायन सफारी के वर्तमान स्वीकृत कार्यों को मार्च 2016 तक अवश्य पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि लायन सफारी को संचालित किये जाने हेतु आवश्यक पदों की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार पद सृजन की कार्यवाही तथा सृजित पदों को भरने की कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाये।
श्री रंजन ने नवीन निर्माणाधीन सचिवालय भवन में माह सितम्बर में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ए-ब्लाॅक के गार्ड रूम की चुनाई का कार्य एवं प्लास्टर का कार्य तथा अक्टूबर में बेसमेन्ट में प्लास्टर आदि के कार्य पूर्ण करा लिये जायें। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार बी-ब्लाॅक में माह सितम्बर, 2015 में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुम्बद की रिंग बीम के ऊपर शटरिंग इरेक्शन का कार्य तथा अक्टूबर 2015 में पोर्च की छत एवं रैम्प (ड्राइव-वे) को ढालने का कार्य पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि सी-ब्लाॅक के कुछ तलों के छतों के ढालने का कार्य निर्धारित समय सारिणी के अनुसार आगामी अक्टूबर 2015 में अवश्य पूर्ण करा लिये जायें।
बैठक में प्रमुख सचिव, वित्त श्री राहुल भटनागर, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय, प्रमुख सचिव वन श्री संजीव सरन, सचिव मुख्यमंत्री श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in