Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 28 September 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि सत्ता सम्हालने के पहले दिन से ही मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेष को विकास की नई मंजिलों पर ले जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। अपने संसाधनों के बल पर उन्होने 108 समाजवादी एम्बूलेन्स सेवा चलाई, समाजवादी पेंशन योजना प्रारम्भ की और मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त दवाई, मुफ्त सिंचाई के साथ लैपटाप वितरण कार्य को भी अंजाम दिया। चूॅकि प्रदेश से 73 सांसद भाजपा के है इसलिए यह अपेक्षा स्वाभाविक थी कि प्रदेश के विकास में वे भी अपनी सहभागिता निभाएगें लेकिन हकीकत में केन्द्र से प्रदेश के प्रति सौतेला व्यवहार ही मिला है।
फरवरी, मार्च, अप्रैल,2015 में बेमौसम बरसात तथा ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री जी ने केन्द्र सरकार से 4,741Û55 करोड़ रूपए की मांग की लेकिन उत्तर प्रदेश को मात्र 2,801,59  करोड़ रूपए की धनराशि ही मिली। समाजवादी सरकार ने केन्द्र को अपने स्तर से ओलावृष्टि मेमोरेंडम मई,2015 में 7543.14 करोड़ रूपए का भेजा था जबकि प्रदेश सरकार ने 3446.70 करोड़ रूपए की धनराशि कृषि क्षति के सापेक्ष स्वीकृत कर वितरित की।
सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना, वाणसागर नहर परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना, मध्य गंगा नहर परियोजना द्वितीय चरण इन सबके मद में राज्य सरकार द्वारा 3161.01 करोड़ रू0 की धनराशि अवमुक्त की गई जिसके सापेक्ष केन्द्रांश 1911.20 करोड़ रूपए होता है। इसमें केंद्रांश 1224.85 करोड़ रूपए ही प्राप्त हुआ। बाढ़ सुरक्षा से संबंधित परियोजनाओं पर वित्तीय वर्ष 2014-15 तक लगभग रू0 300.00 करोड़ का केंद्रांश भारत सरकार पर लम्बित है, जिससे उत्तर प्रदेश की तत्संबंधी परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रभाव पड़ रहा है।
राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पिछले दिनों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित नीति आयेाग की उपसमिति के समक्ष केन्द की सहायता वाली योजनाओं के निर्धारण पर एक ड्राफ्ट दिया था जिसे उसकी संस्तुतियों में शामिल नहीं किया गया। फलतः प्रदेश को इस साल 18,257 करोड़ रूपए का नुकसान उठाना पड़ेगा।
समाजवादी पार्टी केन्द्र सरकार के असहयोगपूर्ण एवं असंवैधानिक व्यवहार को अनैतिक भी मानती है। भाजपा का एजेण्डा सिर्फ सांप्रदायिकता फैलाने और अराजकता बढ़ाने का है। प्रदेश की जनता इसे कतई सहन नहीं करेगी। भाजपा को अपने जन विरोधी एवं विकास विरोधी चरित्र के लिए पश्चाताप करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in