Categorized | लखनऊ.

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी एवं स्व0 राजीव गांधी के नाम से जारी हुए डाक टिकटों पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा रोक लगाये जाने के विरोध में आज

Posted on 28 September 2015 by admin

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी एवं स्व0 राजीव गांधी के नाम से जारी हुए डाक टिकटों पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा रोक लगाये जाने के विरोध में आज उ0प्र0 युवा कंाग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष श्री अंकित परिहार के नेतृत्व में युवा इंकाइयों द्वारा जी0पी0ओ0 कार्यालय पहुंचकर कार्यालय पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया  एवं प्रधान चीफ पोस्टर जनरल से इस बावत अपना विरोध दर्ज कराते हुए जारी हुए डाक टिकटों को न बंद किये जाने की मांग की गयी।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 युवा कांग्रेस मध्य जोन के मीडिया प्रभारी अवनीश शुक्ला ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस की तैनाती के चलते पुलिस से काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही व झड़प हुई।
इस मौके पर उ0प्र0 युवा कंाग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष श्री अंकित परिहार ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने डाक टिकटों पर रोक लगाने का जो फैसला लिया है उसके विरूद्ध युवा कांग्रेस संघर्ष करेगी। उन्होने कहा कि श्रीमती इन्दिरा गांधी और श्री राजीव गांधी ने देश के विकास और एकता-अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे दी। आजादी के आन्दोलन से लेकर देश के विकास तक इन महान नेताओं का योगदान रहा है। इन्दिरा जी और राजीव जी ने ही इस देश को आर्थिक, सामरिक, राजनैतिक क्षेत्र में विश्व पटल पर स्थापित किया है। उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश के इन महान नेताओं का अपमान कर रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और केन्द्र सरकार के इस दुर्भावनापूर्ण कृत्य के विरूद्ध युवा कंाग्रेस आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
लखनऊ लोकसभा के  कार्य0 अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो युवा कंाग्रेस सांकेतिक प्रदर्शन के बाद उग्र प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से अ0भा0 युवा कंाग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डाॅ0 उमाशंकर पाण्डेय, लखनऊ लोकसभा प्रभारी प्रदेश महासचिव श्री अखिलेश वर्मा, लखनऊ कार्य0 लोकसभा अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह, श्री सोमेश सिंह चैहान, लखनऊ लोकसभा कोआर्डिनेटर श्री मनोज  तिवारी, लखनऊ लोकसभा उपाध्यक्ष श्री नकुल सक्सेना, श्री विशाल पाण्डेय, श्री मनोज पाठक, श्री हिमांशु मिश्रा, श्री नरेन्द्र सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में युवा कंाग्रेसी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in