Categorized | लखनऊ.

वाराणसी में मूर्ति विर्सजन के सवाल को लेकर वाराणसी में साधुसंतों पर बेरहमी से किए गये लाठी चार्ज के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश

Posted on 24 September 2015 by admin

वाराणसी में मूर्ति विर्सजन के सवाल को लेकर वाराणसी में साधुसंतों पर बेरहमी से किए गये लाठी चार्ज के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कडे़ शब्दो में निन्दा की है, तथा वाराणसी पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन के जिम्मेदार आधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने हेतु प्रदेश मुख्यमंत्री से मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मी कान्त बाजपेयी धरना की तीव्र भर्तसना करते हुए कहा कि वाराणसी जिला प्रशासन का यह कृत्य दंगे की साजिश रचना है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा, गणेश पूजा या विश्वकर्मा पूजा के उपरान्त यह मूर्तियों का नादियों में विर्सजन सनातन परम्परा है। माननीय उच्चन्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए वाराणसी मिला प्रशासन को मूर्ति विर्सजन हेतु कोई वैकल्पिक समाधान करने के बजाय साधु संतो पर लाठी चार्ज कर घिनौना कृत्य किया है यह सामाजिक सद्भाव को विगाड़ने  का षड़यंत्र है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर सरकार की चुप्पी तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ तात्कालिक कार्यवाही न करना आश्चर्यजनक है।
भाजपा अध्यक्ष ने आज गोण्डा में चैक गणेश प्रतिमा विसर्जन जलूस पर मस्जिद से पथराव किए जाने तथा हिन्दुओं  की दुकाने लूटने, जलाने तथा गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है तथा सरकार से मंाग की है कि सामाजिक सद्भाव बिगाडे़ जाने के कुत्सित प्रयास में लगे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे अन्यथा भाजपा सड़क पर उतरकर इसका कड़ा विरोध करेगी।
डाॅ0 बाजपेयी ने वाराणसी व गोण्डा दोनो जगह पुलिस के बर्बर लाठी चार्ज की कडे़ शब्दो में निन्दा करते हुए दोषियों के खिलाफ अविलम्ब कार्यवाही की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in