Categorized | लखनऊ.

सपा बसपा ने किया यूपी को बर्बाद- स्वतंत्रदेव सिंह

Posted on 24 September 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में 1991 मंे थी कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे भव्य मुक्त समाज का वातावरण बना हुआ था परन्तु आज समाजवादी पार्टी की सरकार ने गुण्डाराज कायम है प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है और विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं यह बात  प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मध्य 3 व 4 के प्रशिक्षण वर्ग में कही। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर मध्य मण्डल 3 व 4 का दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल प्रशिक्षण महाभियान आज समाप्त हुआ। आर.के. पैलेस में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 1991 में भाजपा की सरकार थी माफिया और गुण्डे प्रदेश के बाहर या जेल के अंदर। भव्य मुक्त समाज का राज देकर हमने जनता के हितों में काम किया था। शिक्षा मंत्री रहते राजनाथ सिंह ने नकल अध्यादेश लागू किया और मुख्यमंत्री रहते छोटी छोटी जाति को मिलकर  उनके उत्थान के लिये उन्हेंनें कार्य किया। परन्तु आज सपा बसपा के शासन ने यूपी को बर्बाद करके रख दिया। बसपा ने लखनऊ को पत्थर का शहर बना दिया था वही सपा छात्रों एवं बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के शासनकाल कारगिल युद्ध विजय प्राप्त की। मोबाइल क्रान्ति के जरिय घर घर तक फोन पहुंचाया गया पोखरन में परमाणु विस्फोट कर देश को शक्तिशाली बनाने का काम भाजपा ने किया। मनमोहन सिंह 10 वर्षों का कार्यकाल घोटालें एवं विवादों का रहा, रामसेतु-हिन्दु आतंकवाद का प्रचार कर हिन्दुत्व की भावनाओं से खेलने का काम यूपीए सरकार ने किया था जिसका खामियाजा 2014 के लोकसभा चुनाव में उसे भुगतना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य भारत माँ के आगे दुनिया झुके। भारत को पुनः विश्वगुरू बनाना यह सब हम सबका सपना है। महापौर डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर हमंे अपना संगठन मजबूत करना है। बूथ जीतने पर ही हमें चुनाव में विजयीश्री प्राप्त होती है। पार्टी की रीति निति और सिद्धान्त की जानकारी आपको दो दिन में प्राप्त हुयी है।
प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, नगर महामंत्री एवं महानगर प्रशिक्षण प्रमुख मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष रागिनी रस्तोगी, मण्डल अध्यक्ष रामसेवक द्विवेदी, नरेन्द्र श्रीवास्तव, पार्षद रजनीश गुप्ता, साकेत शर्मा, अमित गुप्ता, कौशल किशोर, गिरीश गुप्ता, ठाकुर मुरारी सिंह, विश्वनाथ द्विवेदी, मुकेश रस्तोगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in