Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री ओम प्रकाश माथुर तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार से लखनऊ में रहेगे।

Posted on 23 September 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री ओम प्रकाश माथुर तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार से लखनऊ में रहेगे। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि श्री माथुर 22, 23 और 24 सितम्बर को लखनऊ मुख्यालय में चलने वाली विभिन्न संगठनात्मक, योजनागत बैठकों में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि श्री माथुर अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ पंचायत चुनाव, महासम्पर्क अभियान, प्रशिक्षण महाअभियान, समाजिक सुरक्षा को लेकर चलने वाले केन्द्रीय कार्यक्रमों के बारे में चर्चा विचार-विर्मश करेगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी भी लखनऊ में होने वाली इन बैठकों में भाग लेने के लिए लखनऊ में उपस्थित रहेंगे।
श्री पाठक ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी 22 सितम्बर मंगलवार को लखनऊ पहुंच रहे है। श्री नकवी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना को लेकर पार्टी के राज्य मुख्यालय में होने वाली बैठक में भी शामिल होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in