Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने टाइपिस्ट श्री किशन कुमार को 01 लाख रु0 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

Posted on 23 September 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्थानीय जी0पी0ओ0 के पास टाइप के माध्यम से आजीविका चलाने वाले टाइपिस्ट श्री किशन कुमार को 01 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह मदद श्री किशन कुमार की पारिवारिक स्थिति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के आधार पर मंजूर की है।
उल्लेखनीय है कि श्री किशन कुमार के साथ गत शनिवार को सचिवालय चैकी प्रभारी उप निरीक्षक ने बदसलूकी की थी और उनका टाइपराइटर तोड़ डाला था, जो उनकी आजीविका का साधन था। मुख्यमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल जिलाधिकारी तथा एस0एस0पी0 को श्री किशन कुमार की मदद के लिए भेजा था, साथ ही, उन्हें एक नया टाइपराइटर भी उपलब्ध कराया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in