Categorized | लखनऊ.

राज्य सरकार शिक्षामित्रों की मदद के लिए सभी विकल्पों पर गम्भीरता से विचार कर रही है: मुख्यमंत्री

Posted on 23 September 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षामित्रों की मदद के लिए सभी विकल्पों पर गम्भीरता से विचार कर श्री यादव आज यहां अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर शिक्षामित्रों के एक प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों से शिक्षण कार्य को जारी रखने की अपेक्षा करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया है।
श्री यादव ने कहा कि बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें शिक्षामित्रों की भी अहम भूमिका है। इसके दृष्टिगत शिक्षामित्रों को छात्र-छात्राओं का ज्यादा से ज्यादा ज्ञानवर्धन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य से विरत रहना अथवा विद्यालयों में पठन-पाठन को बाधित करना विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसी भी दशा में उचित नहीं ठहराया जा सकता।
मुलाकात के दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री श्री रामगोविन्द चैधरी, राज्य मंत्री श्री योगेश प्रताप सिंह ‘योगेश भइया’ तथा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in