Categorized | लखनऊ.

फोटो जनर्लिस्ट आशुतोष त्रिपाठी व दीपक का सम्मान

Posted on 23 September 2015 by admin

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने  भाष्कर डाट काम में कार्यरत छायाकार आशुतोष त्रिपाठी व हिन्दुस्तान टाइम्स के छायाकार दीपक गुप्ता को एनेक्सी स्थित मीडिया सेंटर में सम्मानित किया। इन दोनों ने बीते शनिवार को राजधानी लखनऊ में अपनी फोटो के जरिये पुलिस का अमानवीय चेहरा उजागर किया था। इन्हीं की फोटो के चलते बुजुर्ग कृष्ण कुमार को उनका सम्मान वापस मिला और दोषी पुलिस अफसर पर कार्रवाई हुई।
एनेक्सी स्थित मीडिया संेटर में हुए सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार व छायाकार मौजूद रहे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रांशु मिश्र ने कहा कि आशुतोष के चित्रों ने न केवल लखनऊ बल्कि पूरे प्रदेश के मीडिया जगत को गौरवान्वित किया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडियाकर्मियों को समिति आगे भी सम्मानित करती रहेगी। समिति के सचिव नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि आशुतोष व दीपक के प्रयासों ने यह साबित कर दिया कि कई बार एक फोटो हजार शब्दों से भी ज्यादा प्रभावशाली होती है।
कार्यक्रम का संचालन मान्यता समिति के उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ साथियों ने दोनों छायाकारों की हौसलाअफजाई की। इनमें वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार,शरद प्रधान,सुरेश बहादुर सिंह,प्रेस काउंसिल की सदस्य सुमन गुप्ता,मनमोहन,आनन्द सिन्हा,आनन्द राय,मनीष श्रीवास्तव,मनोज भद्रा,अतुल चन्द्रा,निजाम अली आदि शामिल थे। इस मौके पर दोनों छायाकारों को पुष्प व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष अशोक मिश्र,सदस्य काजिम रजा,आशीष श्रीवास्तव,अभिषेक रंजन भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान ही यह घोषणा भी की गई कि समिति बहुत जल्द प्रेस काउंसिल आफ इंडिया को पत्र लिखकर दोनो छायाकारों को सम्मानित करने का अनुरोध करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in