Categorized | लखनऊ.

इग्नू के मैनेजमेन्ट, बी0एड0 एवं बी0एस0सी0 (नर्सिंग) कार्यक्रमों हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 20 सितम्बर 2015 (रविवार) को

Posted on 16 September 2015 by admin

इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय मैनेजमेन्ट, बी0एड0 एवं बी0एस0सी0 (नर्सिंंग) कार्यक्रमों में जनवरी 2016 सत्र हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 20 सितम्बर 2015 को आयोजित कर रहा हैं। यह परीक्षायें लखनऊ क्षेत्रीय केन्द्र के अधीनस्थ 05 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित होंगी।

डाॅ0 मनोरमा सिंह, क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि लखनऊ में प्रवेश परीक्षा लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कालेज में आयोजित की जायेगी, इसके अतिरिक्त ये परीक्षायें बरेली, कानपुर, झांसी एवं शाहजहाँपुर जिलों में भी आयोजित हो रही हैं। सभी पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपना प्रवेश पत्र इग्नू की वेबसाइट ूूूण्पहदवनण्ंबण्पद से अपना नाम एवं जन्म तिथि डालकर डाउनलोड कर लें। बी0एड0 एवं बी0एस0सी0 (नर्सिंंग) प्रवेश परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र पर अपना नवीनतम् फोटो चिपकाकर किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित कराना होगा। डाॅ0 सिंह ने यह भी बताया कि प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे जिसका उत्तर छात्रों को ओ0एम0आर0 शीट में एच0बी0 पेंसिल द्वारा भरना होगा।

क्षेत्रीय निदेशक ने यह भी बताया कि शनिवार, 19 सितम्बर 2015 तक क्षेत्रीय केन्द्र पर एक विशेष हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहाँ अभ्यर्थियों की प्रवेश पत्र सम्बन्धित समस्याओं का निवारण किया जायेगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा सम्बन्धित सूचना एस0एम0एस0 अलर्ट एवं ई-मेंल के माध्यम से भी दी जा चुकी है। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित होने हेतु अपने परीक्षा केन्द्र पर 45 मिनट पूर्व पहुँचना होगा तथा परीक्षा केन्द्र पर मोबाईल या अन्य किसी भी प्रकार उपकरण ले जाने की अनुमति प्रदान नहीं की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in