Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता श्री सुरेश कुमार खन्ना ने शिक्षा मित्रों के विषय में कहा कि

Posted on 16 September 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता श्री सुरेश कुमार खन्ना ने शिक्षा मित्रों के विषय में कहा कि उ0प्र0 सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिये जनता में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। शिक्षा मित्रों के समायोजन के संबंध में जो सावधानी प्रदेश सरकार को बरतनी चाहिये थी वह नहीं बरती गयी। जिन बिन्दुओं पर हाईकोर्ट ने प्रश्न चिन्ह लगाया है उनका पूरी तरह न्याय संगत समाधान करने के बाद ही आगे बढना  चाहिये था इसके लिये प्रदेश सरकार के पास पर्याप्त समय था, यदि कानूनी पहलुओे पर प्रारम्भ से ही गौर किया जाता और उनका समाधान निकालने के बाद ही शिक्षा मित्रों का समायोजन किया जाता तो यह स्थिति नहीं पैदा होती। हर बात के लिये केन्द्र सरकार पर उंगली उठाना उचित नहीं है।
श्री खन्ना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अपील अवश्य होनी चाहिये साथ ही जो कानूनी कमियाॅ रह गयी है जिसको प्रदेश सरकार को ही ठीक करना है, उन कमियों को पहले दूर किया जाना चाहिये ताकि शिक्षा मित्रों के हित में कोई कमी न रह जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in