Categorized | लखनऊ.

जल शुद्धिकरण के क्षेत्र मे अभूतपूर्व योगदान के लिए केंट आरओ के संस्थापक महेश गुप्ता मानद डाॅक्टरेट उपाधि से सम्मानित

Posted on 15 September 2015 by admin

भारत मे मिनरल आर ओ जल शुद्धिकरण प्रणाली ‘केंट आरओ’ बनाने वाली कंपनी के संस्थापक और अध्यक्ष महेश गुप्ता को श्री श्री विश्वविद्यालय, उड़ीसा के द्वितीय दीक्षांत समारोह में डाॅक्टेरेट की मानद मानद उपाधि से स्म्मानित किया गया  है
श्री महेश गुप्ता को यह डॉक्टरेट उपाधि ग्रामीण एवं शहरी जनता के लिये जल शुद्धीकरण क्षेत्र में किये गये असाधारण प्रयासों के लिए उड़ीसा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक द्वारा प्रदान की गयी। इस अवसर पर विश्व आध्यात्मिक गुरु श्री रविशंकर जी भी मौजूद थे
विश्वविद्यालय ने श्री गुप्ता के प्रेरणीय नेतृत्व की सराहना करते हुये सभी को शुद्ध पेय जल प्राप्त कराने और जल शुद्धिकरण के क्षे़त्र में अभूतपूर्व सफलता के लिये उनकी प्रशंसा की।
60 वर्षीय महेश गुप्ता देश केे प्रत्येक घर में सुरक्षित पेयजल पहुँचाने में उनके प्रभावी योगदान के लिये देशभर में प्यूर वाटेरमैन ऑफ इंडिया  के नाम से मशहूर है। वह वर्तमान में पीएचडी चैम्बर आॅफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्री के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। श्री गुप्ता आईआईटी कानपुर और आईआईपीएम देहरादून के पूर्व छात्र रह चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in