Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने जनपद मऊ में दुष्कर्म पीडि़ता की हत्या की घटना को अत्यन्त गम्भीरता से लिया

Posted on 15 September 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जनपद मऊ में दुष्कर्म पीडि़ता की हत्या की घटना को अत्यन्त गम्भीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। श्री यादव ने मृतका के परिजनों को सुरक्षा प्रदान किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतका के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनकी पूरी मदद करेगी।
मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कानून की कड़ी से कड़ी सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जाए। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि घटना में शामिल अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जाए। इस मामले में त्वरित ढंग से सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को ऐसी सजा दिलायी जाए, जो एक उदाहरण बने, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसा दुःसाहस करने के बारे में सोच न सके।
मुख्यमंत्री ने प्रकरण को दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ऐसी घटनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। श्री यादव ने यह भी निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामले में दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने हेतु न्यायालय में प्रभावी पैरवी भी की जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह तथा पुलिस महानिदेशक को जघन्य अपराधों के पीडि़तों एवं इनसे सम्बन्धित अभियोगों के गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे लोगों द्वारा सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध सम्बन्धी अनुरोध पर समय से उचित कदम उठाए जाएं। ऐसे मामलों में कोई शिथिलता संज्ञान में आने पर निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in