Categorized | लखनऊ.

आगामी 21 सितम्बर,2015 केा मथुरा में आयोजित ‘एक दिवसीय प्रतिनिधि सम्मेलन’ की तैयारी के

Posted on 15 September 2015 by admin

आगामी 21 सितम्बर,2015 केा मथुरा में आयोजित ‘एक दिवसीय प्रतिनिधि सम्मेलन’ की तैयारी के सिलसिले में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री, सांसद एवं  उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री आज सायं मथुरा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया एवं जिला/शहर कंाग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि इसके उपरान्त  श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री ने कार्यक्रम के आयोजन स्थल एवं हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ड्यूक पैलेस होटल (राष्ट्रीय राजमार्ग-2, मसानी चैराहा, मथुरा) मथुरा में किया गया है। इस प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रदेश के पदाधिकारी (उपाध्यक्ष, महामंत्री, संगठनमंत्री एवं सचिव) एवं जिला/शहर कंाग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। कंाग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी इस सम्मेलन में मार्गदर्शन करेंगे।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री दिनांक 15 सितम्बर को बदायूं पहुंचंेगे जहां जिला/शहर कंाग्रेस कार्यकर्ताओं की  बैठक में भाग लेंगे तथा सायं पीलीभीत पहुंचकर जिला/शहर कंाग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।
दिनांक 16 सितम्बर को श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री पूर्वान्ह सम्भल पहुंचेंगे जहां जिला/शहर कंाग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in