Categorized | लखनऊ.

राज्य सरकार प्रबन्ध तंत्र के माध्यम से वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षकों के भुगतान की उचित व्यवस्था कराने का दायित्व तय करेगी: मुख्यमंत्री

Posted on 09 September 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रबन्ध तंत्र के माध्यम से वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षकों के भुगतान की उचित व्यवस्था कराने का दायित्व तय करेगी। उन्होंने कहा कि वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षकों के सभी भुगतान चेक के माध्यम से ही कराने की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए शासन के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं पर विचार के लिए आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि आगामी बजट सत्र में वित्त विहीन शिक्षकों के मानदेय भुगतान के सम्बन्ध में सार्थक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है और किसी भी परिस्थिति में शिक्षक एवं शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करेगी। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षकों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है।
इस बैठक में माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्री महबूब अली, प्रमुख सचिव श्री जितेन्द्र कुमार, एम0एल0सी0 श्री संजय कुमार मिश्रा, श्री उमेश द्विवेदी सहित माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in