Categorized | लखनऊ.

प्रधान और सदस्यों के आरक्षण/चुनाव स्थगन का भाजपा विरोध करती है - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 09 September 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के पंचायत चुनाव में प्रधान और सदस्यों के चुनाव के स्थगन का तीखा विरोध व्यक्त किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने प्रधान और सदस्यों के चुनाव स्थगन को सपा सरकार सोची समझी साजिश बताया। सपा सरकार प्रधानों के चुनाव स्थगित कर बूथ कैप्चरिंग की राह तैयार कर रही है। अलग-अलग चुनाव में दो गुना खर्च भी प्रदेश की जनता पर पड़ेगा।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि सपा सरकार हर तिकडम और भ्रष्टाचार कर पंचायत चुनाव जबर्दश्ती जीत लेना चाहती हैं। धमकी और घौंस का भी प्रयास हो रहा है। सीटों का आरक्षण सपाई सुविधानुसार करवाया जा रहा है। प्रदेश में पुलिस का भी दुरूपयोग की संभावना है।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने संभावना व्यक्त की कि प्रधान के चुनाव न करवाकर बूथ कैप्चरिंग की पृष्टभूमि तैयार की जा रही है। इस तरह अलग-अलग चुनाव करवाने से प्रदेश की जनता पर दोहरे खर्च  की भार पड़ेगा। खर्चे के कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। सरकार की विफलता है एक साथ चुनाव न करवा पाना।
डा0 मिश्र ने सपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा हर तिकड़म का खुला विरोध करेगी। बूथ कैप्चरिंग, भ्रष्टाचार, आरक्षण में सपाई हितो का पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी। प्रधान के चुवान का स्थगन सपा की कुचाल है जिसे भाजपा सफल नहीं होने देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in