Categorized | Latest news, लखनऊ.

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन्स में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का शुभारम्भ किया

Posted on 08 September 2015 by admin

untitled-11

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक एवं मुख्यमंत्री
श्री अखिलेश यादव ने कल रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में आयोजित ‘श्रीकृष्ण जन्मोत्सव’ समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर व भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया।
पुलिस माॅडर्न स्कूल, पुलिस लाइन्स की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वन्दना से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। इसके पश्चात् मथुरा से आए पण्डित मुरारी लाल शर्मा तथा उनके साथियों ने फूलांे की होली तथा अन्य सांस्कृतिक दलों ने अपने-अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने कुछ देर रुककर इन कार्यक्रमों का आनन्द लिया तथा उनकी सराहना भी की।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री श्री अभिषेक मिश्रा, मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन, पुलिस महानिदेशक श्री जगमोहन यादव सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

untitled-2

untitled-3

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments are closed.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in