Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने पर्यटकों की सुरक्षा, सम्मान तथा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए

Posted on 08 September 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य मंे आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, सम्मान तथा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने आगरा में एक विदेशी पर्यटक दम्पत्ति के साथ हुए दुव्र्यवहार के बारे में मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों से दुव्र्यवहार के दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की घटनाएं रोकने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग, दोनों की है। यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग मिलकर असामाजिक तत्वों को चिन्ह्ति कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें तथा पर्यटन स्थलों, होटलों, रेस्टोरेन्ट्स तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पर्यटकों के निर्बाध आवागमन एवं सुरक्षा के लिए पर्याप्त एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करंे। पर्यटकों के लिए परिवहन व होटल के कारोबार से जुड़े लोग प्रदेश भ्रमण पर आने वालों के साथ शिष्टाचार से पेश आएं, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि टूरिस्टों से निर्धारित दर से अधिक कोई भुगतान न ले।
श्री यादव ने कहा कि राज्य में आने वाले पर्यटक हमारे सम्मानित मेहमान हैं। मेहमानों से अच्छे बर्ताव की समृद्ध परम्परा हमारे देश व प्रदेश में है। इसके मद्देनजर पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी लोगों की यह जिम्मेदारी है कि वे पर्यटकों की सुविधाओं और जरूरतों का पूरा ध्यान रखें और यह सुनिश्चित करें कि इन्हें कोई असुविधा न होने पाए।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन की दृष्टि से सम्भावनाओं से भरा है। पर्यटन राज्य में आर्थिक गतिविधियां एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हो सकता है, किन्तु पर्यटकों से होने वाले दुव्र्यवहार की घटनाएं राज्य में पर्यटन की सम्भावनाओं को नुकसान ही नहीं पहुंचाती, बल्कि राज्य की छवि भी प्रभावित कर सकती हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in