Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जनपद में एक प्रेस क्लब भवन का निर्माण कराने के निर्देश दिए

Posted on 29 August 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रत्येक जनपद में एक प्रेस क्लब भवन का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की पक्षधर है। इसके दृष्टिगत मीडिया को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करायी जाए।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक बैठक में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि प्रत्येक जनपद में जिला सूचना संकुल विकसित किया जाए। संकुल में जिला सूचना कार्यालय, प्रेस कांफ्रेन्स हेतु सभी सुविधाओं से युक्त एक हाॅल तथा प्रेस क्लब शामिल होंगे।
बैठक मंे प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल तथा सूचना निदेशक श्री आशुतोष निरंजन मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in