Categorized | लखनऊ.

Posted on 24 August 2015 by admin

उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅं0 निर्मल खत्री के आवाह्न पर 17 अगस्त, 2015 को विशाल प्रदर्शन एवं विधान सभा घेराव कार्यक्रम को वृहद रूप देने की श्रृखला में प्रदेश के कंाग्रेसजनों को लामबन्द  किये जाने के उद्देश्य से आज उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों की एक बैठक प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी महासचिव श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री दीपक सिंह ने उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठों के चेयरमैनों/संयोजकों से इस विधानसभा घेराव एवं प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने की अपील करते हुए कहा कि आप अपने सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला/शहर अध्यक्षों के साथ भारी संख्या में राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में पहुॅंच कर कार्यक्रम को सफल बनायें।
बैठक में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री सिराज मेंहदी-पूर्व एम.एल.सी., उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं प्रभारी संगठन श्री हरीश बाजपेयी-पूर्व एम.एल.सी., विचार विभाग के चेयरमैन-डाॅं0 सम्पूर्णानन्द, चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन-डा0 जियाराम वर्मा, जनसमस्या प्रकोष्ठ की चेयरमैन-श्रीमती नूतन बाजपेयी, खेल-कूद प्रकोष्ठ के चेयरमैन-श्री अरशी रजा सहित समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठों के चेयरमैन मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in