Categorized | लखनऊ.

प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराकर आम नागरिकों को लाभान्वित कराने हेतु प्रयासरत: मुख्य सचिव

Posted on 24 August 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराकर आम नागरिकों को लाभान्वित कराने हेतु प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि डाॅ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से पढ़कर निकलने वाले युवा चिकित्सक अपना उद्देश्य व्यावसायिक न बनाकर बल्कि अपने प्रदेश के नागरिकों की सामाजिक सेवा के समर्पण हेतु बनाये। उन्होंने कहा कि शासकीय चिकित्सा संस्थान छात्रों से बेहतर चिकित्सक बनाने हेतु न्यूनतम फीस लेकर अधिकतम धनराशि राज्य सरकार स्वयं खर्च करती है। उन्होंने कहा कि जबकि निजी चिकित्सा संस्थायें शासकीय विद्यालयों की अपेक्षा कई गुना फीस वसूलती हैं।
मुख्य सचिव कल डाॅ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अनेक फैकल्टी अपार्टमेंट का लोकार्पण करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोहिया संस्थान में कार्य करने वाले स्टाफ के लिये भी बेहतर आवासों का निर्माण कराया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का भी दायित्व है कि प्रदेश के आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर उनका समुचित इलाज समय से उपलब्ध करायें।
श्री रंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि डाॅ0 राम मनोहर लोहिया संस्थान की पहचान गुणवत्ता के आधार पर पूरे देश में बने। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गंभीर/असाध्य रोगों (किडनी, लीवर, हृदय व कैंसर) से ग्रसित निर्धन वर्ग के लोगों को निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि बीमारी से ग्रसित सभी व्यक्तियों को समुचित इलाज समय से अवश्य प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का भी दायित्व है कि आने वाले मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से कर अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन सुनिश्चित करें।
मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव वित्त तथा प्रमुख सचिव चिकित्सा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम नागरिकों को बधाई देते हुये पौधा रोपण भी किया।
मुख्य सचिव द्वारा कल किये गये लोकार्पण में रैम्प एण्ड मल्टीपरपज हाॅल, इमरजेन्सी ओ0टी0 एण्ड इमरजेन्सी वार्ड, रोबोटिक गेट ट्रेनर इन फिजिकल मेडिसिन एण्ड रिहैबिलिटेशन डिपार्टमेंट, लाण्ड्री सर्विसेज, रेजिडेंट हाॅस्टल एण्ड पी0आर0ए0 बिल्डिंग और कैण्टीन शामिल है।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव वित्त श्री राहुल भटनागर एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आर0पी0सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in