Categorized | लखनऊ.

पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी एवं भव्य इवेन्ट्स मैनेजमेंट द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2015 को भव्य हरियाली तीज उत्सव-2015 बेबी शो, डांस टैलेन्ट शो, लखनऊ तीज क्वीन, नृत्य प्रतियोगिता (महिलाओं के लिए) आयोजित की जा रही है।

Posted on 13 August 2015 by admin

पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी एवं भव्य इवेन्ट्स मैनेजमेंट    द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2015 को सायं 5 बजे से रात 9 बजे तक स्थान फीनिक्स (ए0सी0 बैन्कुवेट हाल एण्ड लाॅन) निकट फीनिक्स माॅल, बाराबिरवा आलमबाग कानपुर रोड़ लखनऊ। भव्य हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम में बेबी शो, डान्स टैलेन्ट शो, नृत्य प्रतियोगिता (महिलाओं के लिए), मेंहदी प्रतियोगिता, लखनऊ तीज क्वीन का चुनाव होगा।
इस कार्यक्रम में बेबी शो 5 वर्ष के बच्चों के लिए, डान्स टैलेन्ट शो 3 वर्ष से 16 वर्ष के बच्चों के लिए, मेंहदी प्रतियोगिता एवं नृत्य प्रतियोगिता (महिलाओं के लिए), के लिए, लखनऊ तीज क्वीन ग्रीन काॅरपेट फैशन शो का आयोजन किया जायेगा। भव्य इवेेन्टस मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि सभी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण एस0एम0एस0, व्हाट्सएप के जरिए मो0 नं0 9696238218, 9473650217 पर तथा ईमेल-इींअलंमअमदजेउंदंहमउमदज/हउंपसण्बवउ  पर कराया जा सकता है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 श्री शारदा प्रताप शुक्ला जी, विधायक (सपा) सरोजनीनगर, विशिष्ट अतिथि मा0 श्री मनीष कुमार वर्मा जी (अध्यक्ष) अवध सर्राफा एसोशिएसन चेयरमैन अवध व्यापार मण्डल लखनऊ , मा0 श्री डा0 एम0एल0 श्रीवास्तव जी, अतिथिगण मा0 श्री राधेलाल यादव सभासद, मा0 श्री सुन्दरलाल, मा0 श्री हरसरण लाल गुप्ता सभासद (भाजपा), आदि उपस्थित होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in