Categorized | लखनऊ.

भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत 12 अगस्त को

Posted on 10 August 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी, सामाजिक न्याय मोर्चा लखनऊ महानगर एवं लखनऊ जिला के पदाधिकारियों की बैठक मोर्चे के नगर अध्यक्ष रामशंकर राजपूत की अध्यक्षता में नगर कार्यालय कैसरबाग पर सम्पन्न हुयी। जिसमें दिनांक 12 अगस्त 2015 दिन मंगलवार को ओ.बी.सी. मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एस.पी. सिंह बघेल पूर्व सांसद के प्रथम लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 12 अगस्त को प्रातः 11 बजे प्रदेश कार्यालय पर मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत करेंगे। बैठक में मोर्चे के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा, गणेश वर्मा, दिलीप साहू, विश्राम लोधी, आर.पी. राजपूत, जगदीश लोधी, राम प्रसाद लोधी, नीनानन्द वर्मा, बबलू यादव, विनोद यादव, राजेश कुमार राज, अक्षय मौर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in