Categorized | Latest news, लखनऊ.

पेरिस निवासी उद्यमी श्री मैक्सीमिलियानो मोदेस्ती ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

Posted on 08 August 2015 by admin

untitled-2

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से पेरिस निवासी उद्यमी श्री मैक्सीमिलियानो मोदेस्ती ने यहां उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर मुलाकात की। श्री मोदेस्ती एक उद्यमी हैं और वे उत्तर प्रदेश के ज़री-ज़रदोज़ी कारीगरों तथा अन्य कारीगरों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं और उत्पादों का निर्यात करना चाहते हैं।
मुलाकात के दौरान श्री मैक्सीमिलियानो ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम की सराहना की और उन्होंने प्रदेश के कारीगरों का मांग के अनुरूप कौशल विकास करते हुए उनके साथ काम करने की इच्छा भी जतायी।
वर्तमान में श्री मैक्सीमिलियानो मुम्बई से ही अपना निर्यात सम्बन्धित कार्य करते हैं, परन्तु अब वे उत्तर प्रदेश को अपना कार्यक्षेत्र बनाना चाहते हैं। इस समय वे लखनऊ के ज़री-ज़रदोज़ी के 50 लोगों के समूह के साथ एक पाॅयलट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वे अब इस समूह की संख्या बढ़ाकर 1,000 करना चाहते हैं, ताकि इन कारीगरों का कौशल विकास करते हुए विदेश की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार किये जा सकें।
मुख्यमंत्री ने श्री मैक्सीमिलियानो के प्रयास की सराहना की और उनको हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश असीमित सम्भावनाओं का प्रदेश है, जहां मानव संसाधन तथा प्राकृतिक संसाधन प्रचुरता में उपलब्ध हैं। प्रदेश की अवस्थापना सुविधाओं में लगातार सुधार और विस्तार भी हो रहा है, जिसका लाभ उद्यमी बड़े पैमाने पर उठा सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments are closed.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in