Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री से इण्डियन आॅयल काॅरपोरेशन के अध्यक्ष ने भेंट की

Posted on 08 August 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज यहां उनके सरकारी आवास पर इण्डियन आॅयल काॅरपोरेशन के अध्यक्ष श्री बी0 अशोक ने भेंट की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को काॅरपोरेशन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान श्री अशोक ने मथुरा आॅयल रिफाइनरी की कच्चे तेल की खरीद पर राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे प्रवेश कर को समाप्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रवेश कर (एन्ट्री टैक्स) समाप्त कर विभिन्न पेट्रोलियम पदार्थाें पर यदि वैट की दर युक्त संगत कर दी जाती है तो प्रदेश सरकार को अन्ततः अधिक राजस्व प्राप्त होगा।
इण्डियल आॅयल के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि कच्चे तेल पर प्रवेश कर समाप्त करने के सम्बन्ध में राज्य सरकार सकारात्मक रूप से विचार करती है तो काॅरपोरेशन द्वारा वर्तमान में लिए जा रहे स्टेट स्पेसिफिक काॅस्ट को वापस ले लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने श्री अशोक को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए बिन्दुओं के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा विचार किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in