Categorized | लखनऊ.

लोकसभा चुनाव में प्रदेष की जनता ने पार्टी को अपना बहुमत दिया अब पंचायत की बारी है - ओम माथुर पंचायत चुनाव अहम - डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी

Posted on 06 August 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत को चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी दमखम से तैयारी में जुटी हुई है। बुधवार को जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पार्टी की ब्रज और बरेली क्षेत्र की पंचायत कार्यशाला हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने वार्ड संयोजकों को मार्ग दर्शन किया।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी हर काम में कार्यकर्ता को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने पार्टी का अपना बहुमत दिया। अब पंचायत चुनाव की बारी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी दमखम के साथ जुटना है। अगर कार्यकर्ता इच्छा शक्ति को मजबूत कर लें, तो पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने वार्ड संयोजकों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि चुनाव फतह करने के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझने की जरूरत है। रास्ता कठिन है, लेकिन जब मन से तैयारी की जाएगी। तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर उनका मूड बनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता से बात करने के लिए प्रधानमंत्री ने 5800 सभाएं कीं, जबकि कार्यकर्ताओं को केवल अपने क्षेत्र में लोगों को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि टीम भावना से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। पार्टी हर स्तर पर कार्यकर्ता की मदद को तैयार खड़ी है।
प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है, न कि भ्रष्टाचारवादी। जिला पंचायत चुनाव एक अहम कड़ी होता है। जिसके लिए अब पार्टी प्रयास कर रही है। कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहना है। उन्होंने टिकट वितरण के बारे में कहा कि पंचायत चुनाव में टिकट प्रदेश स्तर से नहीं, ब्लकि जिला स्तर से बटेंगे। जिले के कार्यकर्ता और कार्यकारिणी मिलकर तीन नामों का चयन करेंगे। जिस पर अंतिम फैसला प्रदेश कार्यकारिणी लेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव मिलकर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ता कहते हैं कि चुनाव में विपक्षी गुंडागर्दी करेंगे। हमको चुनाव जैसे को तैसा प्रणाली पर लडना है। इसलिए पूरी तैयारी से जुट जाएं।
प्रदेश पंचायत चुनाव प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में स्थिति खराब है। प्रदेश की स्थिति सड़क के गड्ढ़ों जैसी हो गई है। अब प्रदेश को गड्ढा मुक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना है।
इस मौके पर ब्रज और बरेली क्षेत्र के 18 जिलों के जिला पंचायत वार्ड संयोजक, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और जिला संपर्क प्रमुख ने शिरकत की। इस मौके पर एटा लोकसभा सांसद राजवीर सिंह राजू भइया, हाथरस सांसद राजेश दिवाकर, एससी एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिद्वार दुबे, लल्लन पांडेय, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रुहेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश मंत्री रामप्रताप चैहान, दयाशंकर, क्षेत्रीय महामंत्री भानुप्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, देवेंद्र शर्मा, विपिन वर्मा डेविड, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा हरनाथ सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा, संगठन मंत्री बरेली भिवानी सिंह, संगठन मंत्री अतुल अवस्थी, जिला संपर्क प्रमुख प्रदीप गुप्ता, जिला महामंत्री संदीप जैन, वीरेंद्र वर्मा, जिला संपर्क प्रवासी रजनीकांत माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी अग्रिम जैन, वीरेंद्र वाष्र्णेय, सुशील गुप्ता, विनीत प्रकाश गुप्ता, अमन सोलंकी, रविकांत शर्मा, सचिन शर्मा समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in