Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में पांव पसार रहे गंुडा राज पर गहरी चिन्ता - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 06 August 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिन्ता व्यक्त की हैं। प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ लगातार बढ़ती जा रही रेप/गैंगरेप/हत्या और छेड़छाड़ की घटनाओं के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा किा बाराबंकी के कोठीगांव थाने की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी न होना तथा उन्हें बचाने के लिए सीबीसीआईडी की जांच आदेश देना व हमीरपुर जनपद में स्वीकृति के साथ हुई घटना में अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही न कर उल्टे उसके पिता, मामा व चाचा को बंद करना घटना से आक्रोशित निर्दोष लोगो पर गोली चलाना तथा फर्जी आरोपो में अनेक लोगों को जेल में डालना अपराधियों के मनसूबों को स्वयं में बढ़ाने वाले है। हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपियों पर कार्यवाही न करने का ही परिणाम इलाहाबाद से लखनऊ आ रही युवती के साथ वोल्वो बस में घटी कल की शर्मनाक घटना है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में घट रहे अपराधिक घटनाओं में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न होने के परिणाम स्वरूप आम आदमी भी अपराधियों के खिलाफ अवाज उठाने और उसका प्रतिरोध करने से डरने लगा है जिसके कारण कल वोल्वो बस में 5 घंटे तक शोहदे युवती के साथ छेड़खानी करते रहे और बस के यात्रियों ने इसके प्रतिरोध की हिम्मत नहीं जुटाई यहां तक कि ड्राइवर कन्डक्टर से गिड़गिड़ाने पर भी बस नहीं रोकी और आरोपी मोबाइल पर नीलीबत्ती की गाड़ी के लिए काल करते रहे।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि समाचार पत्रों में महिला सुरक्षा और शिक्षा के बड़े-बड़े विज्ञापन तब तक बेमानी है जब तक प्रदेश में महिलाओं/बच्चियों की सुरक्षा न सुनिश्चित की जाये। भाजपा प्रवक्ता ने प्रदेश में पांव पसार रहे गंुडा राज पर गहरी चिन्ता व्यक्त की और कहा कि 2017 में प्रदेश की जनता इसका करारा जबाव सरकार को देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in