Categorized | लखनऊ.

श्री शिवपाल सिंह यादव ने की सिंचाई विभाग की समीक्षा

Posted on 06 August 2015 by admin

उ0प्र0 के लोक निर्माण, सिचाई, सहकारिता एवं राजस्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने सिंचाई विभाग के क्षेत्र मेें तैनात अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को सिंचाई में किसी भी प्रकार से पानी की कमी न होने दी जाये। उन्होंने कहा कि सभी नहरों में पानी की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। श्री यादव ने कहा कि सभी आधिकारी यह सुनिश्चित करें की नहरों की टेल तक पानी हर-हाल में पहॅुच जाये। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि सभी लोग क्षेत्रों मेें जाकर देखे कि किसानों को सिंचाई हेतु पानी मिल रहा है कि नहीं। श्री यादव ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि किसी भी किसान को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ेे।
सिंचाई मंत्री आज सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्यालय में पूर्वी गंगा एवं शारदा संगठन के अधिकारियोें एवं अभियन्ताओं के साथ विभाग की समीक्षा कर रहे थे। श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नहरों एवं विभाग की अन्य जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे/अतिक्रमण को रोका जाये। उन्हांेने कहा कि त्वरित कार्रवाई करके अविलम्ब अतिक्रमण को हटायें। श्री यादव ने कहा कि जिला प्रशासन/जिला अधिकारी के संज्ञान में लाकर अतिशीघ्र जमीनों/नहरों पर किये गये अतिक्रमण को हटवायें। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस काम में लापरवाही न दिखायें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
श्री यादव ने बैराजों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी समस्याएं/ कमियाॅ हों उसे तत्काल दूर किया जाये। उन्हांेने कहा कि बैराजोें को सफाई करके पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। श्री यादव ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए कार्ययोजना बनायें तथा स्टीमेट बनाकर अविलम्ब मुख्यालय/शासन को उपलब्ध करायें। उन्हांेने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लें तथा दिये गये निर्देशों का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
श्री यादव ने अधिकारियांे से कहा कि क्या कारण है कि शारदा सहायक संगठन के अन्तर्गत आने वाली हैदरगढ़ शाखा से निकलने वाली जौनपुर शाखा के टेल तक पर्याप्त पानी नहीं पहुॅंच रहा है। उन्होंने कहा कि इसका तत्काल उच्च स्तरीय परीक्षण करायेें कि काफी धनराशि खर्च होने के बाद भी अभी तक किसानों को पानी की आपूर्ति क्यों नहीं हो पा रही है। श्री यादव ने सख्त निर्देश दिये कि तत्काल जो भी समस्याएं हों उसे दूर करके किसानों को सिंचाई हेतु पानी  की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
बाढ़ नियंत्रण कार्य की समीक्षा के दौरान सिंचाई मंत्री ने निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों का सम्बन्धित अभियन्ताओं द्वारा नियमित भ्रमण कर मौके पर स्थिति का आंकलन कर फौरी तौर पर बचाव कार्य सुनिश्चित किया जायें।
बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई प्रथम श्री दीपक सिंघल, प्रमुख सचिव सिंचाई द्वितीय श्री टी. वेंकटेश, सचिव एवं अध्यक्ष, पैक्ट, एम0पी0 अग्रवाल, विशेष सचिव, ए0के0 सिंह, संयुक्त सचिव, पी0पी0 पाण्डेय, प्रमुख अभियन्ता, परिकल्प एवं नियोजन एवं तकनीकि सलाहकार, पैक्ट, डी0के0 डुजेजा, तथा सम्बन्धित सभी मुख्य अभियन्ता, एवं अधीक्षण अभियन्ता आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in