Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया फैसला

Posted on 06 August 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आज यहां सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद तथा उ0प्र0 संस्कृत शिक्षा परिषद से भी वर्ष 2015 में इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली मेधावी छात्राओं को संशोधित कन्या विद्या धन योजना से लाभान्वित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।
इसके तहत उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद हेतु आवन्टित 75 प्रतिशत धनराशि में से इन दोनों परिषदों से उत्तीर्ण होने वालीं छात्राओं की संख्या के दृष्टिगत इन दोनों परिषदों के लिए 5-5 प्रतिशत धनराशि का प्रावधान किया गया है। यह भी व्यवस्था की गयी है कि यदि इन दोनों परिषदों से अपेक्षित संख्या में छात्राएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं तब मुख्यमंत्री के अनुमोदनोपरान्त अवशेष छात्राओं का समायोजन उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद से किया जाए।
योजना के तहत उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद तथा उ0प्र0 संस्कृत शिक्षा परिषद से उत्तीर्ण होने वालीं मेधावी छात्राओं को 30 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ छात्रवृत्ति एवं अन्य योजना से प्राप्त होने वाले लाभ के अतिरिक्त होगा। योजना के तहत लाभान्वित होने वालीं मेधावी छात्राओं का चयन एवं मानक शर्तें पूर्व में निर्गत शासनादेश संख्या-1268 दिनांक 18 जून, 2015 के अनुरूप होंगी। योजना के संचालन/क्रियान्वयन के विषय में भविष्य में किसी भी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in