Categorized | लखनऊ.

आगरा में मुगल म्यूजियम की स्थापना हेतु विद्युत विभाग की 5.9 एकड़ रिक्त भूमि पर्यटन विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित करने का निर्णय

Posted on 06 August 2015 by admin

मंत्रिपरिषद ने आगरा में ताजमहल पूर्वी गेट रोड पर ताजमहल से लगभग 1300 मीटर की दूरी पर मुगल म्यूजि़यम की स्थापना करने हेतु विद्युत विभाग की 11.38 एकड़ भूमि में से 5.9 एकड़ रिक्त भूमि पर्यटन विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। परियोजना के सम्बन्ध में अग्रेतर आवश्यक निर्णय लेने हेतु मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।
म्यूजियम परियोजना के लिए प्रस्तावित निर्माण कार्य हेतु 12966.49 लाख रुपए के प्रस्ताव को सैद्धान्तिक स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। इसके लिए पर्यटन विभाग के अनुदान में अनुपूरक मांग के माध्यम से बजट की व्यवस्था का निर्णय लिया गया है। साथ ही, परियोजना के निर्माण कार्य में प्रस्तुत विभिन्न विशिष्टियों के प्राविधान की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है।
परियोजना के निर्माण के उपरान्त इसकी संरचना एवं संचालन हेतु एक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वास्तुविद, म्यूजोलाॅजिस्ट, विषय-विशेषज्ञ एवं इस क्षेत्र में कार्य कर रहे संस्थानों द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार मुगल म्यूजियम के लिए आर्टिफेक्टस एवं मुगलकाल से सम्बन्धित वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। संचालन हेतु विख्यात एवं प्रष्ठित संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। इसके उपरान्त सक्षम स्तर की संस्था द्वारा चयन किया जाएगा। परियोजना के अनुश्रवण एवं माॅनीटरिंग किए जाने हेतु स्टेट एवं फील्ड लेवेल कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया है। स्टेट लेवेल कमेटी की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे, जबकि पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव/सचिव सदस्य सचिव होंगे। इस कमेटी में विशेष आमंत्री के अलावा वित्त, नियोजन, नगर विकास, आवास, वन, लोक निर्माण, उद्योग तथा संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव तथा आयुक्त आगरा मण्डल सदस्य के रूप में शामिल होंगे, जबकि फील्ड लेवेल की कमेटी आयुक्त, आगरा मण्डल की अध्यक्षता में गठित की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in