Categorized | लखनऊ.

36 जनपदों में जिला पर्यटन प्रोत्साहन परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर

Posted on 06 August 2015 by admin

मंत्रिपरिषद ने पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रदेश के 36 जनपदों यथा-गौतमबुद्धनगर, मेरठ, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, फैजाबाद, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, वाराणसी, मिजऱ्ापुर, सोनभद्र, इलाहाबाद, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर, बरेली, फर्रूखाबाद, पीलीभीत, बाराबंकी, रायबरेली, रामपुर, गाजियाबाद, जौनपुर एवं गाजीपुर में जिला पर्यटन प्रोत्साहन परिषद के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। मंत्रिपरिषद ने जिला पर्यटन प्रोत्साहन परिषद के गठन सम्बन्धी यथावश्यक संशोधन करने एवं कार्य निर्धारण के सम्बन्ध में आवश्यक निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान कर दी है।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में पर्यटन विकास की सम्भावनाओं को देखते हुए प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पर्यटक प्रोत्साहन परिषद का गठन किया गया है, जिससे पर्यटन योजनाओं के क्रियान्वयन में त्वरित निर्णय, आवश्यक बजट व्यवस्था तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय को गतिमान ढंग से मूर्त रूप प्रदान किया जा सके। प्रदेश स्तर पर गठित पर्यटन प्रोत्साहन परिषद की भांति ही जिला पर्यटन प्रोत्साहन परिषदों का गठन किया जाना है। जिला पर्यटन प्रोत्साहन परिषदों के गठन से इन जनपदों में पर्यटन परियोजनाओं/पर्यटन प्रचार-प्रसार/ब्रांडिंग-प्रमोशन आदि के सम्बन्ध में जिला स्तर पर विचार-विमर्श/निर्णय और उसका प्रभावी क्रियान्वयन कराना सहज हो सकेगा।
जिला पर्यटन प्रोत्साहन परिषद को सर्वाेमुखी एवं उद्देश्यपरख बनाने हेतु जिलास्तरीय समिति का गठन किया है, जिसमें सम्बन्धित जिलाधिकारी, अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, सम्भागीय वनाधिकारी, नगर आयुक्त, क्षेत्रीय प्रबन्धक/सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक राज्य सड़क परिवहन निगम, जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, लो0नि0विभाग, क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी को सदस्य एवं जिला कोषाधिकारी को कोषाध्यक्ष तथा पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी सचिव नामित किए जाएंगे। सम्बन्धित जिले के सांसद, महापौर एवं अध्यक्ष जिला पंचायत विशेष आमंत्री के रूप में नामित किए जाएंगे।
जिला पर्यटन प्रोत्साहन परिषद द्वारा जनपद में पर्यटनोन्मुखी वातावरण एवं पर्यटन क्षेत्र में निवेश हेतु दिशा-निर्देश प्रदान करना, प्राथमिकताबद्ध तरीके से कार्य योजना तैयार करना, सुझाव देना, स्थानीय स्तर पर क्रियान्वयन हेतु प्रयास करना, प्रचार-प्रसार हेतु कार्य योजना तैयार करना, बड़ी परियोजनाओं तथा कार्यक्रमों का प्रस्ताव वित्तीय व्यवस्था हेतु पर्यटन महानिदेशक को उपलब्ध कराया जाना, क्षेत्र में डपबम ;डममजपदह प्दबमदजपअमए ब्वदमितमदबम म्गीपइपजपवदद्ध गतिविधियों का आयोजन करना तथा बढ़ावा देना इत्यादि कार्य किए जाएंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in