Categorized | लखनऊ.

आई0आई0डी0सी0 लि0 को ‘‘लखनऊ से आजमगढ़ के रास्ते बलिया तक प्रवेश नियन्त्रित एक्सप्रेस-वे (ग्रीन फील्ड) परियोजना’’ के ‘परियोजना विकास परामर्शी’ के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव मंजूर

Posted on 06 August 2015 by admin

मंत्रिपरिषद ने मे0 आई0आई0डी0सी0 लि0 को ‘‘लखनऊ से आजमगढ़ के रास्ते बलिया तक प्रवेश नियन्त्रित एक्सप्रेस-वे (ग्रीन फील्ड) परियोजना’’ को ‘ई0ओ0आई0-कम-आर0एफ0पी0’ अभिलेख के अनुरूप ई0पी0सी0 पद्धति पर विकसित करने, यथा आवश्यक अध्ययन, सर्वे, संरेखण का चिन्हीकरण, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, निर्माणकर्ताओं के चयन हेतु बिड अभिलेख तैयार करने इत्यादि एवं तत्सम्बन्धी आवश्यक सेवाओं हेतु ‘परियोजना विकास परामर्शी’ के रूप में नियुक्त किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
इसके साथ ही, मे0 आई0आई0डी0सी0 लि0 के वित्तीय प्रस्ताव के अनुसार 01 लाख 69 हजार रुपये प्रति किलोमीटर एक्सप्रेस-वे लम्बाई की दर से परियोजना विकास कार्य हेतु फीस लगभग 06 करोड़ 60 लाख रुपये का प्राधिकरण द्वारा भुगतान करने एवं परियोजना को ई0पी0सी0 पद्धति पर विकसित करने के लिए परियोजना विकास परामर्शी की फीस के भुगतान के लिए शासन द्वारा प्राधिकरण को समुचित धनराशि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंत्रिपरिषद ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in