Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 प्राविधिक विश्वविद्यालय का नाम ‘डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश‘ करने का निर्णय

Posted on 06 August 2015 by admin

मंत्रिपरिषद ने उ0प्र0 प्राविधिक विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 में संशोधन करा के उ0प्र0 प्राविधिक विश्वविद्यालय का नाम ‘डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश’ करने का निर्णय लिया है। इस हेतु उ0प्र0 प्राविधिक विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2015 के प्रारूप को अनुमोदित कर दिया है।
यह भी निर्णय लिया गया है कि इस विश्वविद्यालय द्वारा अपने संसाधनों से नवीन परिसर में डाॅ0 कलाम एवं अन्य प्रख्यात वैज्ञानिकों की स्मृति में एक स्मारक एवं केन्द्रीय पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा।
विश्वविद्यालय से सम्बद्ध संस्थानों के छात्रों तथा उद्योग के हित में विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के आधुनिक विशिष्ट पाठ्यक्रम तथा शोध कार्यक्रम चलाने, शासकीय संस्थानों में अवस्थापना सुविधाओं एवं प्रयोगशालाओं का सुदृढ़ीकरण करने, सम्बद्ध सभी शासकीय एवं निजी संस्थानों हेतु फैकल्टी डेवलपमेंट  प्रोग्राम संचालित करने, इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन को प्रोत्साहन देने, नवीन प्रौद्योगिकी का व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान छात्रों को उपलब्ध कराने, उ0प्र0 वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर में हथकरघा बुनकरों तथा वस्त्र हस्तशिल्पियों के लिए कौशल विकास केन्द्र खोलने, विश्वविद्यालय की विद्या परिषद में प्रमुख उद्योगों के प्रतिनिधियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित करने, औद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यचर्याओं में परिवर्धन, परीक्षा प्रणाली में सुधार तथा काउंसिलिंग एवं सम्बद्धता की सम्पूर्ण प्रक्रियाओं का सरलीकरण कराए जाने आदि पर मार्गदर्शन एवं अनुश्रवण हेतु परामर्शदात्री समिति गठित करने का निर्णय भी लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in