Categorized | लखनऊ.

धानुका एग्रिटेक लिमिटेड, भारत की एक अग्रणी कृषिरसायन फाॅर्मुलेशन कंपनी, ने हाल में सार्वजनिक निजी साझेदारी में

Posted on 03 August 2015 by admin

धानुका एग्रिटेक लिमिटेड, भारत की एक अग्रणी कृषिरसायन फाॅर्मुलेशन कंपनी, ने हाल में सार्वजनिक निजी साझेदारी में कृषि विस्तार सेवाओं पर एक कोर्स की पेशकश की है। इस कोर्स  (पाठ्यक्रम) को गुजरात में जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग में लाॅन्च किया गया, जोकि कृषि -इनपुट डीलरों एवं वितरकों को लाभान्वित करेगा। एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स द्वारा कृषि इनपुट एवं सेवाओं और नई तकनीकों के लिए प्रशिक्षण पर फोकस किया जायेगा। इस कोर्स को आनंद कृषि विश्वविद्यालय, आनंद और नवसारी कृषि विश्वविद्यालय, नवासारी में पेश किया गया है।

कृषि विस्तार कोर्स इग्नू (इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी) के नियमों के अनुसार तैयार किया गया है। इसे दूरस्थ शिक्षा अध्ययन मोड में पेश किया जाता है। इसकी अवधि एक वर्ष की होगी और इसे आठ माॅड्यूल में विभक्त किया जायेगा जिसमें लागू विषयों को विभिन्न संकायों के वैज्ञानिकों द्वारा पढ़ाया जायेगा।

इस अवसर पर श्री राहुल धानुका, निदेशक (विपणन), धानुका एग्रिटेक लि., डाॅ. राधा कृष्णन, निदेशक, आइसीएआर, मूंगफली शोध की निदेशक, जूनागढ़; प्रो. एम.सी. वार्षणेय, वाइस चांसलर, कामधेनु यूनिवर्सिटी, गांधीनगर; श्री पी.के.कनोडिया, प्रेसिडेंट, धानुका एग्रिटेक लि., डाॅ. डी.जे.कोशिया, एडवायजर (आरऐंडडी), धानुका एग्रिटेक लि., जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इसके साथ ही जूनागढ़ और आसपास के क्षेत्रों के 150 वितरकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस मौके पर श्री राहुल धानुका, निदेशक (विपणन), धानुका एग्रिटेक लि. ने कहा, ‘‘कृषि समुदाय की भलाई के लिए जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय से सहयोग करना बेहद गर्व की बात है। कृषि उत्पादकता के लिहाज से भारत दूसरा सबसे बड़ा देश है और इनपुट डीलर किसानों के लिए सूचना का प्रमुख स्रोत हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि उन्हें उद्योग में नवीनतम जानकारियों और तकनीकी प्रगति का पूरा ज्ञान हो। हमारी विशेषज्ञता और व्यावहारिक अनुभव की बदौलत हमें पूरा भरोसा है कि हम इस कोर्स को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में मूल्यवान पेशकश बनायेंगे।‘‘

डाॅ. ए. आर. पाठक, वाइस चांसलर, जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय ने कहा, ‘‘इन दिनों कृषि ज्ञान आधारित बन चुकी है और किसानों को सही ज्ञान देना बहुत आवश्यक हो गया है। हमें खुशी है कि धानुका एग्रिटेक लि. ने आगे आकर एक नये कोर्स की पेशकश करने में हमारी मदद की। इसके लिए हम उनके आभारी हैं। यह प्रयास निश्चित रूप से दीर्घकालिक अवधि में हमारी सहायता करेंगे।‘‘

धानुका एग्रिटेक भारतीय भौगोलिक क्षेत्र में किसानों के लिए विश्वस्तरीय कृषि-समाधान लाने में हमेशा अग्रदूत रहा है। देश में लगभग 3 लाख कृषि इनपुट डीलरों का विस्तृत नेटवर्क है, जोकि कृषक समुदाय को ‘‘ कृषि संबंधी जानकारी‘‘ देने का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। ऐसा अनुमान है कि विशिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर वे भविष्य में पेशेवर कृषि सूचना प्रदाता बन सकते हैं और ‘‘मार्केट लेड एक्सटेंशन‘‘ (बाजार-प्रवर्तित विस्तार) को वास्तविकता में परिवर्तित कर सकते हैं।  इससे भारतीय कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन को बढ़ावा मिलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in