Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी सन् 2017 में होनेवाले विधान सभा चुनावो की तैयारी में कमर कस कर जुट गई है।

Posted on 25 July 2015 by admin

समाजवादी पार्टी सन् 2017 में होनेवाले विधान सभा चुनावो की तैयारी में कमर कस कर जुट गई है। पार्टी ने 169 सीटें चिन्हित कर रखी हैं जिनमें सन् 2012 के विधान सभा चुनावोें में पार्टी के प्रत्याशी नहीं जीत सके थे। इन सीटों केा जीतने की रणनीति के तहत इनके लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया कल 23 जुलाई,2015 से प्रारम्भ हो गई है। उक्त 169 सीटों के लिए पार्टी कार्यालय में 1500 आवेदन प्राप्त हुए हैं इनमें से प्रतिदिन लगभग 125 प्रत्याशियों से वार्ता का कार्य प्रारम्भ किया गया है।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज कानपुर मण्डल तथा झाॅसी मण्डल के प्रत्याशियों से उनके चुनाव क्षेत्रों के समीकरण जानने के साथ उनकी चुनाव संबंधी तैयारियों का भी जायजा लिया गया। इससे पूर्व कल आगरा और अलीगढ़ मण्डल के प्रत्याशियों का साक्षात्कार लिया गया था।
विधान सभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चयन एवं साक्षात्कार का काम समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया जा रहा है जिसमें मंत्री श्री कैलाश यादव, शाहिद मंजूर, राज्यमंत्री एवं महासचिव श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, श्री कमाल अख्तर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेश उत्तम तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव शामिल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in