Categorized | लखनऊ.

पर्यवेक्षणीय अधिकारी की उपस्थिति में ए0पी0एल0एवं अतिरिक्त बी0पी0एल0 गेहूॅ /चावल का वितरण किया जायेगा-

Posted on 25 July 2015 by admin

लखनऊ नगर/टाउन एरिया/ग्रामीण क्षेत्रों के ए0पी0एल0/ अतिरिक्त बी0पी0एल0 कार्ड धारको को सूचित किया जाता है कि ए0पी0एल0एवं अतिरिक्त बी0पी0एल0 योजना के अन्तर्गत माह जुलाई 2015 की 25 से 31 जुलाई 2015 तक ए0पी0एल0 गेहूॅ/ अतिरिक्त बी0पी0एल0 योजना में गेहूॅ/चावल के विशेष वितरण तिथि के रूप मे निर्धारित किया गया है। उक्त खाद्यान्न का वितरण निर्धारित विशेष वितरण तिथियों मे पर्यवेक्षणीय अधिकारी/ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक की उपस्थिति में प्रातः 08 बजें से सांय 04 बजें तक वितरण किया जायेगा।
इस आशय की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी श्री चन्द्रशेखर ओझा ने पत्र के माध्यम से आज यहाॅं दी। उन्होने बताया कि ए0पी0एल0 कार्ड धारक नगरीय/टाउन एरिया/ग्रामीण क्षेत्र  के अपने से सम्बधित उचित दर विक्रेता से 10.00 कि0ग्रा0 गेहॅू रू0 07.00 प्रति किलोग्राम की दर पर प्रथम आवत प्रथम पावत के सिद्धान्त पर एवं अतिरिक्त बी0पी0एल0 योजना के कार्डधारक 04 किलोग्राम गेहॅंू एवं 06 किलोग्राम चावल  बी0पी0एल0 दर पर( दो माह जुलाई 2015 का) प्राप्त कर सकते है। जनपद के समस्त उचित दर विके्रता की सभी दुकाने अनवरत माह की अन्तिम तिथियों तक खुली रहेगी। नगर क्षेत्र स्थित आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम से सम्बद्ध लगभग सभी उचित दर की दुकानों पर ए0पी0एल0 का खाद्यान्न उपलब्ध नही हो पाया है,  उन पर खाद्यान्न  पहुचते ही वितरण प्रारम्भ करा दिया जायेगा। उक्त वितरण में किसी प्रकार की शिकायत होने पर सम्बधित कार्ड धारक क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक (ग्रामीण) के पास शिकायत दर्ज करा सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in