Categorized | लखनऊ.

धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के नियंत्रण हेतु सुझाव-

Posted on 25 July 2015 by admin

धान खरीफ की प्रमुख फसल है वर्तमान समय में  न्यून से मध्यम स्तर पर पत्ती लपेटक कीट का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इस कीट की सूडि़या प्रारम्भ में पीले रंग की तथा बाद में हरे रंग की हो जाती है जो पत्तियों को लम्बाई में मोड़कर अन्दर से हरे भाग को खुरचकर खाती है जिससे प्रभावित पत्ती सफेद रंग की दिखाई देती है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा0 नरेन्द्र प्रताप मल्ल ने इस आशय की जानकारी आज यहां दी। उन्होने किसान भाइयों को सलाह दी है कि अपने खेत की नियमित निगरानी करे, तथा इस कीट के नियंत्रण हेतु  क्लोरपाइरीफाॅस 20 प्रति ई0सी0 1.5 लीटर, मोनोक्रोटोफाॅस 36 प्रतिशत एस0एल0 1.25लीटर, क्यूनालफाॅस 25 प्रतिशम ई0सी0 1.5 लीटर, ट्राईजोफाॅस 40 प्रतिशत ई0सी0 1.25 लीटर, कारटाप हाइड्रोक्लोराइड 50 प्रतिशत एस0पी0 1 किग्रा तथा डाइक्लोरोवाॅस 76 प्रतिशत ई0सी06.25 मिली रसायनों मे से किसी एक रसायन की संस्तुति मात्रा प्रति हेक्टयर लगभग 500-600 लीटर पानी मे घोलकर छिडकाव करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in