Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस तैराकी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कानपुर रोड कैम्पस एवं बालक वर्ग में राजेन्द्र नगर कैम्पस चैम्पियन

Posted on 23 July 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के तरणताल पर आयोजित दो दिवसीय इण्टर-कैम्पस तैराकी प्रतियोगिता आज सम्पन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस के छात्र तैराकों ने प्रतिभाग कर अभूतपूर्व प्रतिभा का परचम लहराया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) ने सर्वाधिक 94 अंक अर्जित कर चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया जबकि सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस ने सर्वाधिक 119 अंक अर्जित कर बालिका वर्ग की चैम्पियनशिप अपने नाम की।  सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र अमन खान ने बालक वर्ग की 100 मी फ्री स्टाइल, 200मी इण्डिविजुअल मिडले, 100मी बटरफ्लाई एवं 100मी बैक स्ट्रोक स्पर्धाओं में प्रथम स्थान अर्जित किया। इसी प्रकार सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्रा जान्हवी सिंह ने 25 मी फ्री स्टाइल, 25 मी बैक स्ट्रोक एवं 25 मी बटरफ्लाई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान अर्जित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in